गजरौला(अमरोहा)। पहाड़ों में हुई बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी के साथ गंगा तेजी से कटान कर रही है। इससे गंगा और रामगंगा पोषक नहर के किनारे स्थित गांवों के किसानों के होश उड़े हुए हैं। उन्हें अपने खेत गंगा में समाने का खतरा सता रहा है।
रविवार को भी गंगा का जल स्तर बढ़ा रहा। इसी कारण गंगा और रामगंगा किनारे स्थित गांव दारानगर, शीशोवाली, अलीनगर, पपसरा खादर आदि के किसान दहशत में हैं। कारण, गंगा तेजी से कटान कर रही है। उन्हें अपनी फसलों की चिंता सता रही है। वहीं गंगाधाम तिगरी में भी गंगा का कटान जारी है। यही वजह है कि वहां स्नान एवं श्मशान घाट के पास के दुकानदारों ने अपना-अपना सामान समेट लिया है।