फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी में घाट तक पहुंची गंगा, दुकानदार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पहाड़ों में हुई बारिश के कारण तिगरी का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा के तेजी से कटान करने के कारण तिगरी में घाट के किनारे रखी झोपड़ियों और पुरोहितों के तख्तों तक पानी जा पहुंचा है। इससे वे दहशत में हैं। हालांकि बाढ़ खंड के जेई प्रदीप सागर ने वहां बाढ़ की आशंका से इनकार किया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि तिगरी में बाढ़ की कतई आशंका नहीं है लेकिन पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से ही गंगा तेजी से कटान कर रही है। तिगरी में घाट के किनारे रखी दुकानदारों की झोपड़ियां और पुरोहितों के तख्त भी जलमग्न हो गए थे। घाट पर आए ग्रामीणों ने बढ़ा जलस्तर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद लोगों ने वहां से सामान पीछे करना शुरू कर दिया। वहीं तिगरी में गहराई वाले स्थानों पर बैरीकेडिंग नहीं किए जाने से गांव वाले और वहां अंतिम संस्कार करने आने वाले लोग जान जोखिम में डालकर गंगा में स्नान करने को विवश हैं। उधर, गंगा किनारे और गंगा के पार स्थित गांवों के लोग भी बढ़े जल स्तर की वजह से परेशान हैं। तेजी से कटान कर रही गंगा उनकी कृषि भूमि को भी अपनी जद में ले रही है। इससे पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या भी आ खड़ी हुई है। वहीं इन दिनों गंगा की रेती पर फैली तरबूज और खरबूजे की फसल की देखरेख में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें