फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोहम्मदाबाद से दियावली तक बनेगी गंगा तटबंध की सड़क

Sun, 28 Sep 2025 09:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। जीरो बांध मोहम्मदाबाद से दियावली खालसा तक गंगा तटबंध की सड़क बनाई जाएगी। इस पर बाढ़ खंड विभाग एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। सड़क बनाने के लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बसे मोहम्मदाबाद गांव के सामने से गंगा तटबंध गुजर रहा है। पौरारा तक इसकी लंबाई करीब 35 किमी है। इसे हरिबाबा बांध भी कहा जाता है। बीते कई साल से गंगा तटबंध की सड़क टूटी हुई है। जिस पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिनके कारण तटबंध की सड़क पर वाहनों को चलाना मुश्किल हो रहा है। एक गड्ढे से बचाने पर दूसरा गड्ढा आ जाता है, जिनके कारण सड़क पर चलने वाले वाहन जल्द खराब हो रहे हैं। टूटी सड़क के कारण कई लोग अन्य वैकल्पिक मार्ग से गुजरते हैं, जबकि यह तटबंध हाईवे का विकल्प है।
हाईवे पर जाम लग जाने पर वाहनों को मोहम्मदाबाद से दियावली होकर हसनपुर की तरफ भेज दिया जाता है। इसके अलावा गंगानगर व भगवानपुर के बीच बने गंगा पुल से भी वाहन निकाल दिए जाते हैं। इस सड़क की अहमियत को देख बाढ़ खंड विभाग ने दाेबारा बनवाने के लिए चार करोड़ की मांग की, लेकिन इस समय उसे महज एक करोड़ रुपये ही मिले। जिनसे छह किमी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार का कहना है कि गंगा तटबंध की सड़क बनाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें