फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी लाइटों से रोशन होंगा तिगरी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगरीय निकायों के एलईडी लाइटों से तिगरी के गंगा तट के किनारे रोशन होंगे। इसके लिए निकायवार एलईडी लाइटें लगाने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल 250 एलईडी लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि आवश्यकतानुसार एलईडी लाइटों की संख्या में और बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके अलावा बिजली कटौती से एलईडी लाइटें बंद न हो जाए। इसके लिए जेनरेटर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तिगरी तीरे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान की महत्ता सर्वाधिक है। आस पास के जिलों के लगभग 20 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने इसे राजकीय मेला का दर्जा दे दिया है। डीएम उमेश मिश्र के निर्देशन में सभी संभावनाओं को आजमाया जा रहा है। ताकि कोई कमी न रह जाए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए खास ख्याल रखा जा रहा है। इसी के तहत गजरौला से तिगरी गंगा नदी के तट तक एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं। इससे गंगा नदी के तट तक दूधिया रोशनी से सड़कें गुलजार रहेंगी। जिले के आठ नगर पालिका और नगर पंचायतों को एलईडी लाइट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, बछरायूं और धनौरा को 35-35 जबकि जोया, उझारी और नौगांवा सादात नगर पंचायतों को 20-20 एलईडी लाइटें उपलब्ध करानी हैं। इसके अलावा इसके मेंटीनेंस के लिए एक इलेक्टिशियन भी टीम के साथ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें