फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेत से ईख की सूखी पत्ती लेकर घर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी 16 वर्षीय बेटी एक धार्मिक शिक्षण संस्थान की छात्रा है। आरोप के मुताबिक शनिवार की शाम करीब सात बजे किशोरी जंगल से ईख की सूखी पत्ती लेकर घर लौट रही थी। तभी दूसरे समुदाय दो युवकों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोपी किशोरी को एक घेर में ले गए और जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू और अंकित के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। रात में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अब किशोरी को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें