अमरोहा। पंचायती राज निदेशालय ने जिले के क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण का ब्योरा तलब किया है। इसके चलते पंचायती राज विभाग हरकत में है। ब्लॉकों से उनके आरक्षण की स्थिति मंगाई गई है। डीपीआरओ को क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण का ब्योरा 1995 से 2015 तक का देना है।
जिले में छह ब्लॉक हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके तहत 11 जनवरी तक वोटर लिस्ट के दावे आपत्तियों का निस्तारण करना है। इस बीच पंचायती राज के उप निदेशक आरएस चौधरी ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है। उनसे निर्धारित प्रोफॉर्मा पर क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण की जानकारी मांगी है। उप निदेशक ने अविलंब सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।