फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से गणपति को किया विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। नगर में गुरुवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन बहुत ही धूमधाम से किया गया। नगर के मुहल्ला बकाबाद से गणपति की प्रतिमा को एक रथ पर रखकर जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग एक दूसरे पर अबीर-गुलाल फेंक रहे थे और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। तिगरीधाम पर ले जाकर प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता रोहित आर्य के नेतृत्व में गणपति विसर्जन का जुलूस मुहल्ला बकाबाद से शुरू हुआ। ढोल नगाड़ों के बीच लोग मस्ती में नाच रहे थे। एक दूसरे पर रंग व गुलाल फेंका जा रहा था। हफीज रोड चौराहे पर आकर गणपति की प्रतिमा को एक मिनी ट्रक में रखकर तिगरी धाम ले जाया गया है। इससे पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उनसे अगले बरस रिद्धी व सिद्धी सहित फिर से पधारने की प्रार्थना की गई। भगवान गणेश से उनकी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर वीर सिंह, विपिन, अमित कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें