फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अमरोहा का गांधी मूर्ति चौराहा बनेगा मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अमरोहा के गांधी मूर्ति चौराहे को मॉडल बनाया जाएगा। यहां से आंबेडकर पार्क तक डिजाइनर पोल लगाए जाएंगे। गांधी मूर्ति के आसपास फुटपाथ दूधिया रोशनी से जगमग होगा। राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार को ऊंचा कर नाले पर जाल डालने के बाद उसे भी ब्यूटीफाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन


सीमा विस्तार के बाद से नगर पालिका का दायरा नगर निगम जैसा हो गया है। बीते 10 मार्च को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें 50 करोड़ रुपये शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण और सड़कों और नालियों का निर्माण कराने समेत नई आबादी को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराने का फैसला लिया था। वहीं, शहर में डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाना तय किया।

इसके बाद शहर का बिजनौर रोड, आजाद रोड डिजाइनर पर स्ट्रीट लाइट लगाई गईं। पिछले दिनों अमरोहा शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। इसके बाद से साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ महानगरों की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद ही जा रही है। इसके लिए गांधी मूर्ति चौराहे का सौंदर्यीकरण किया गया है। रज्जाकपुर चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ भव्य द्वार बनाने की तैयारी है। इसके अलावा नगर पालिका विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। मोहल्ला बदावाला में शेल्ट होम के निकट फूड स्ट्रीट हब बनाने की तैयारी है। सेफ सिटी के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन




बजट मिलने के साथ यह कार्य भी होंगे पूरे

कैलसा बाईपास रोड पर मोहल्ला पंडकी में पालिका भूमि पर डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का निर्माण कार्य कराया जाएगा। दुर्गपुर मकनपुर में पालिका भूमि पर बरातघर निर्माण होगा। मोहल्ला मीरा सराय स्थित माली खेड़ा स्टेडियम में डॉरमेट्री बनाने की कवायद है। मोहल्ला नाजरपुर में प्राइमरी स्कूल के पास पालिका भूमि पर खेल सुविधाओं के लिए बहुउद्देश्य स्पोर्ट सेंटर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

सेफ सिटी अंतर्गत नगर पालिका के विभिन्न स्थानों सीसीटीवी कैमरे लगाने व नियंत्रण कक्ष की स्थापना होगी। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत स्थित विभिन्न पार्कों में ओपन जिम स्थापना का कार्य होगा। मोहल्ला बदावाला में शेल्टर होम के पास फूड स्ट्रीट हब बनेगा। नगर पालिका परिसर में स्मार्ट रिकॉर्ड रूम (फॉर स्टोरेज ऑफ डाक्यूमेंट्स एंड डिजिटाइजेशन ऑफ रिकॉर्ड्स) की स्थापना कराई जाएगी। नगर पालिका की सेवाओं और शिकायत के निवारण के लिए मोबाइल वेन की आपूर्ति का कार्य होगा।

;;;;;;;;-

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अमरोहा के गांधी मूर्ति चौराहे को मॉडल बनाने की तैयारी है। यहां से आंबेडकर पार्क तक डिजाइनर पोल लगाए जाएंगे। इसके लिख गड्ढे खोद लिए गए हैं। गांधी मूर्ति के आसपास फुटपाथ दूधिया रोशनी से जगमग होगा। राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार को ऊंचा कर नाले पर जाल डालने के बाद उसे भी ब्यूटीफाई कराया जाएगा। बजट मिलते ही अन्य कई बड़े कार्य भी कराए जाएंगे। - डॉ. बृजेश सिंह, ईओ पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें