गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी गौरव (31) पुत्र राजपाल जाटव की नोएडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह निजी कंपनी में काम करते थे। यु उधर गांव के एक युवक की हादसे में मौत गई। एक ग्रामीण बीमारी के चलते दुनिया को छोड़ गया।
गांव निवासी गौरव पुत्र राजपाल जाटव नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उनको निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्टअटैक बताई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम शव गांव में पहुंचा।