फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला पुलिस ने चूड़ियों की दुकान में पकड़ी स्मैक

Tue, 26 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पुलिस ने चूड़ियों और कॉस्टमेटिक की दुकान पर स्मैक पकड़ी। पुलिस ने दुकान स्वामी समेत लोग भी मौके से पकड़े। बराबर की दुकान की भी पुलिस ने तलाशी ली।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला बस्ती में चूड़ियों और कॉस्मेटिक का सामान बिक्री की दुकान पर स्मैक बेचा जा रहा है। इस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के साथ हनुमान मंदिर के पास बेस्ट बैंगिल स्टोर नाम से दुकान पर छापा मारा जिसमें चूड़ियों की बिक्री के साथ ही महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन का सामान बिकता मिला।
भागने की कोशिश कर रहे दुकानदार और एक अन्य को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसके सामने दुकान की तलाशी ली। पुलिस का दावा है कि पुलिस ने बराबर में एक अन्य दुकान में भी छापा मारा। पुलिस का कहना है कि दूसरी दुकान से कुछ नहीं मिला। सीओ ने बताया कि स्मैक पकड़ी गई है। दो लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। इस मामले में रिपेार्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें