फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula News: दसवीं की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, स्कूली ड्रेस और आई कार्ड से हो पाई पहचान

Fri, 27 Dec 2024 12:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला

सार

गजराैला रेलवे स्टेशन के पास आला हजरत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दसवीं की छात्रा महक की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान पत्र से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
छात्रा की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं की छात्रा की आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा रेलवे स्टेशन के निकट हुआ। आरपीएफ व जीआरपी ने माैके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। छात्रा की माैत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.20 बजे आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसके चालक ने सूचना दी कि एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है। उन्होंने तुरंत आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी।

पता लगते ही मौके पर आए आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने आसपास जांच की तो उसके स्कूल का पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला। मृतका ने स्कूली ड्रेस पहन रखी थी। उसकी पहचान अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी संदीप कुमार की बेटी महक के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार का कहना है कि परिजनों से बात कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें