फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कक्षा चार के छात्र का जंगल में लटका था शव, देखते ही परिजनों की निकली चीख, बोले- मारकर लटका दिया

Fri, 27 Dec 2024 11:21 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (अमरोहा)

सार

शेरगढ़ गांव में कक्षा चार के छात्र मुकेश का शव कीकर के जंगल में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कक्षा चार के छात्र मुकेश की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से गायब कक्षा चार के छात्र मुकेश (10) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर कीकर के जंगल में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


छात्र मुकेश शेरगढ़ गांव में रहने वाले मजदूर नरेश का बेटा था। परिजनों के मुताबिक नरेश अपनी पत्नी मिथिलेश और बेटी के साथ हरियाणा में मजदूरी करता है। उनके चार बच्चे गांव में ही अपने नाना कुंवरसैन के पास रहते हैं।

पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का मुकेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। बृहस्पतिवार को मुकेश विद्यालय नहीं गया था, इसके बाद दोपहर में घर से गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रात में करीब नौ बजे परिजन उसे तलाश करते हुए घर से तीन सौ मीटर दूर कीकर के जंगल में पहुंचे तो यहां मुकेश का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मिलते ही मृतक के पिता नरेश, माता मिथिलेश देवी भी गांव आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने मुकेश की हत्या का आरोप लगाया।

साथ ही आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें