फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraula Encounter: छेड़खानी के विरोध में युवक पर हमला, पुलिस मुठभेड़ में दो भाई गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Thu, 04 Jan 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया धनौरा थाना क्षेत्र के डींगरा निवासी ने छेड़खानी का विरोध किया तो दो भाइयों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दोनों आरोपियों की तलाश चल  रही थी। पुलिस जब दोनों की गिरफ्तारी करने गई तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला के धनौरा क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के ग्रामीण पर दो भाइयों  ने तलवार से हमला कर दिया था। दो आरोपियों को गजरौला पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। दोनों भाई दिल्ली भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया है।  सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह गजरौला थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह को सूचना मिली कि धनौरा थाना क्षेत्र के डींगरा निवासी ग्रामीण नौ सिंह पर तलवार से हमला करने वाले के दो भाई मोहरका पट्टी वाले मार्ग से जा रहे हैं।

दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तिगरी-गजरौला मार्ग से मोहरका पट्टी की तरफ जा रहे दोनों भाइयों को घेर लिया गया। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस की गोली सलमान निवासी डींगरा के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद गया। भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी शहनवाज को भी पकड़ लिया गया। घायल सलमान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें