फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला : ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जाएंगे 16 जुलूस

Thu, 04 Sep 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को मनाया जाएगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 16 जुलूस निकाले जाएंगे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बस्ती के जलालनगर मोहल्ला स्थित नूरानी मस्जिद से इरशाद आलम के नेतृत्व में स्कूली बच्चों द्वारा जुलूस निकाला जाएगा जो नई बस्ती, मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, ब्लॉक के सामने होकर खाद गुर्जर मार्ग जाएगा। यहां से बाईपास सलेमपुर रोड से होते हुए दोपहर दो बजे मस्जिद में ही समाप्त होगा।
चौपला स्थित मदरसा दारुल उलूम रजविया फैजाने मदीना से सुबह नौ बजे मुफ्ती वकास खान के नेतृत्व में जुलूस निकाला जाएगा। यह इंदिरा चौक तक जाएगा और इंदिरा चौक से वापस चौपाला, नवादा रोड के सामने से यू टर्न लेकर समय सुबह 11 बजे मदरसे में ही समाप्त होगा। नाईपुरा मोहल्ले में इकबाल अहमद के नेतृत्व में मोहल्ले की जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा। यह दोपहर 12 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहाली गौसाईं में इरशाद खान के नेतृत्व में सुबह आठ बजे जुलूस निकाला जाएगा, जो पक्का पुल, शाहपुर, छोटा सुनपुरा, सीकरी, नगलिया मेव, नौनेर, कसेरूआ, कर्मल्लीपुर, शकूराबाद तक जाएगा और वापस सिहाली गौसाईं में समाप्त होगा। इसके अलावा कांकाठेर, मोहरका पट्टी, सुनपुरा, शहवाजपुर डोर, टोकरा पटटी, कबीरपुर, बिजौरा, मोहम्मदाबाद, कसेरुआ, नगलिया अड्डे से जुलूस निकाले जाएंगे। लिसडी बुजुर्ग व कटाई में भी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें