गजरौला की जीआरपी चौकी में निकले रसल वाइपर प्रजाति के अजगर को देख स्टाफ घबरा गया। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। काफी देर तक सांप कौतुहल का विषय बना रहा। टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव नैन का कहना है कि चौकी के आस पास गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
सफाई नहीं होने के कारण आए दिन अजगर निकल रहे हैं। मंगलवार सुबह चौकी स्टाफ उस वक्त घबरा गया, जब उन्होंने परिसर में बड़ा सांप देखा। दहशत में होश उड़ गए। फोन कर वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी स्टिक लेकर आए।
उन्होंने सांप को देखते ही उसे रसल वाइपर प्रजाति का बताया। जो अजगर की तरह होता है। उसे पकड़ कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा। एसडीओ विमल भारद्वाज ने बताया कि जीआरपी चौकी में रसल वाइपर अजगर निकला था। जिसे पकड़ कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया।