फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टेंडर के इंतजार में विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच रहीं किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर के फेर में गोदाम में बंद नौनिहालों का भविष्य
विज्ञापन

गजरौला। टेंडर प्रक्रिया के फेर में नौनिहालों का भविष्य गोदाम में कैद है। टेंडर नहीं होने से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तक किताब नहीं पहुंचीं। किताबें गजरौला स्थित भंडार गृह में रखी हैं। नए शिक्षा सत्र की पुस्तकें वितरण नहीं किए जाने के कारण कई स्कूलों में पुरानी किताबों से ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है।

अमरोहा जिले में करीब 1266 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें सवा लाख से अधिक छात्र-छात्रा पढ़ाई करते हैं। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों को पुस्तकों के लिए भटकना न पड़े, इसलिए सत्र शुरू होने से पहले ही बीते महीने 5.66 लाख पुस्तकें जिले को भेज दी गईं। जिनको गजरौला स्थित भंडार गृह में रखवाया गया। इन किताबों में कक्षा छह के लिए विज्ञान भारती अंग्रेजी-13520, महान व्यक्तित्व अंग्रेजी-13440, अक्षरा हिंदी-13747, खेल एवं स्वास्थ्य-5395, कृषि विज्ञान-6748, पृथ्वी व हमारा जीवन-14620 की पुस्तक भंडार गृह को भेजी गईं। इसके अलावा कक्षा-7 के लिए पेंटल अंग्रेजी-6710,कक्षा-4 के लिए स्प्रिंग-16734, फुलवारी-14734 व पर्यावरण-13373 किताब भी भेजीं। बेसिक शिक्षा विभाग ने समय से पुस्तकें तो भेज दीं, लेकिन शिक्षा विभाग के अफसर पुस्तकों के वितरण के लिए अभी तक टेंडर नहीं कर पाए। जिसके इंतजार में पुस्तकें भंडार गृह में रखी हैं। नए शिक्षा सत्र का पहला दिन बीत गया। लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को नए साल की किताब मुहैया नहीं कराई गईं। जिसके चलते कई स्कूलों में पुरानी किताबों से काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के चलते टेंडर नहीं हो सका है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए निर्वाचन अधिकारी से टेंडर प्रक्रिया के बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें