फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। संभल हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता की मौत हो गई। नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंजीरी में चरण सिंह प्रजापति (55) का परिवार रहता है। वह बाजार में फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार की रात करीब 8:00 बजे के बाद उझारी के साप्ताहिक बाजार से फल का ठेला लगाने के बाद वह घर जा रहे थे। उझारी संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, देर रात तक जाम लग रहा। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा पांच बेटे और एक बेटी का छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें