फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेरठ के रहने वाले दोस्तों की हुई थी हाईवे पर मौत

Tue, 05 Aug 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। रविवार की रात हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मेरठ जनपद के लिसाड़ी गांव निवासी मोहित (28) और जैनपुर गांव निवासी रिंकू कश्यप उर्फ पप्पू (24) के रूप में हुई है। दोनों कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे संचालक दोस्तों से मिलकर अमरोहा से घर वापस लौट रहे थे। मृतक मोहित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गाजियाबाद नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र में झनकपुरी के पास हाईवे पर रविवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवकों को सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। बाइक कार में फंसने के बाद करीब 15 मीटर दूर तक घसीटती चली गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे जाकर रुक गई थी। कार सवार मौके के भाग गए थे। काफी देर तक मृतकों को की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया था।
पुलिस ने मृतकों की बाइक के नंबर से जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दी थी। रात में ही दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उन्होंने एक मृतक की पहचान मोहित और दूसरे की उसके दोस्त रिंकू कश्यप के रूप में की।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि रिंकू और मोहित दोनों रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर अमरोहा आए थे। यहां डीजे संचालक अपने दोस्तों से मुलाकात करने के बाद दोनों घर वापस जा रहे थे। झनकपुरी पुल के पास दोनों की हादसे में मौत हो गई थी। सीओ के मुताबिक मामले में मृतक मोहित के पिता महेंद्र सिंह की तहरीर पर गाजियाबाद नंबर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें