हसनपुर (अमरोहा)। रहरा थाने की गंगानगर टी प्वाइंट चौकी पर तैनात दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ कार्यालय पर धरना दिया और दरोगा को चौकी से हटाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और जेबड़ा गांव के लोग सीओ कार्यालय पर पहुंचे और गंगानगर टी प्वाइंट चाैकी पर तैनात दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि दरोगा रोजाना जाटव समाज के लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया जा जाता है, जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
दरोगा को पुलिस चौकी से हटाने के साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद किसानों ने सीओ दीप कुमार पंत ने ज्ञापन भी सौंपा। चेतवानी दी गई कि जल्द ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं गई तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर विजय सैनी, कुलदीप कुमार, विपिन सागर, सोनू गुर्जर, अशोक पहलवान, वीरा सिंह, कुलदीप भारती, सीमा, ममता, श्यामकली, पारो, ज्ञानों, गौतम, राजकुमार आदि मौजूद रहे। सीओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई कराई जाएगी।