फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: न्यायिक अधिकारी के स्टेनो से तीन हजार की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठगों ने न्यायिक अधिकारी के स्टेनो से तीन हजार रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम निजी आवास में रहते थे। लिहाजा उनका समान सरकारी आवास जजेज कॉलोनी में चार जून को शिफ्ट होना था। इसलिए गाड़ी और सामान पैकिंग करने के लिए वेबसाइट से नंबर लेकर फोन पर बात की गई। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने गाड़ी और पैकिंग का खर्चा दो हजार रुपये बताया। बाद में उसने बिल्टी-भाड़ा के लिए नंबर देकर ऑनलाइन यूपीआई भुगतान करने के लिए कहा। बताया कि 25 मिनट में गाड़ी और सामान पैकिंग करने वाला व्यक्ति पहुंच जाएगा। लिहाजा न्यायिक अधिकारी के स्टेनो अजय कुमार ने चार बार में तीन हजार रुपये का भुगतान कर दिया। लेकिन भुगतान करने के बाद भी गाड़ी और सामान पैकिंग करने वाले नहीं पहुंचे। फोन करने पर थोड़ी देर में पहुंचने का झांसा देते रहे। बाद में कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद स्टेनो को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। लिहाजा स्टेनो अजय कुमार ने एसपी कुमार अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर 08528506646 के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में साइबर सेल और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें