फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.01 लाख के खर्च का ब्योरा नहीं, बदायूं के एडीओ आईएसबी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत सचिव (सेक्रेटरी) के एक एक कारनामे उजागर होने लगे हैं। धनौरा ब्लॉक में तैनाती के दौरान एक सेक्रेटरी ने 9,01,398 रुपये के खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। हालांकि पंचायती राज विभाग कई साल से रिकार्ड मांग रहा है। इस वक्त संजीव शर्मा की बदायूं में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनाती है। डीपीआरओ ने बदायूं के डीडीओ को अवगत कराया है। चार जुलाई तक मोहलत दी गई है। उसके बाद वसूली की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सरकार बजट आवंटित कर रही है लेकिन उसके खर्च के ब्योरा देने से सेक्रेटरी आनाकानी कर रहे हैं। सेक्रेटरी संजीव शर्मा की धनौरा ब्लॉक के डींगरा, मलकपुर भूड़ और नवाबपुरा भूड़ में तैनाती रही है। वर्ष 2016 से वर्ष 2018 तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराएं लेकिन बिल और अन्य रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किएं। ऑडिट टीम ने मामले को पकड़ा। इसके बाद नोटिस जारी किया गया लेकिन जवाब नहीं दिए। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र, उपभोग प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इसके चलते रकम के गबन की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें