फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरी खादर के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। तहसील क्षेत्र के देहरी खादर के जंगल में तेंदुआ लगातार चहल कदमी कर रहा है। गुरुवार दोपहर को फिर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए की तलाश की जा रही है। मालूम रहे कि दो दिन पहले यहां तेंदुए के हमले के दौरान दहशत में किशोरी की मौत हो गई थी, इसके अलावा गांव सलारा में भी तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी जलधारा (17) अपने माता पिता के साथ खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने जलधारा पर हमला कर दिया था। गर्दन पर खरोंच के निशान थे। पीएम रिपोर्ट में दहशत के कारण हार्ट फेल होने की वजह से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। बुधवार रात को पड़ोसी गांव सलारा के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए की काफी खोजबीन की गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर को फिर देहरी खादर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही रेंजर सुभाष चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान निरंजन सिंह एवं अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में तेेंदुए की तलाश की गई। गन्ने के खेत में भीतर कई घंटे कांबिंग की गई। यहां तेेंदुए के पैरों के निशान व जहां तेंदुआ काफी समय तक बैठा। उस स्थान की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद टीम वहां से लौट आई। ग्राम प्रधान का कहना है कि तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई। अकेले खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। समूह में ही खेतों पर जरूरी कामकाज के लिए जा रहे हैं।
-देहरी खादर में तेेंदुआ देखे जानकी सूचना पर पूरी टीम के साथ मौके पर गए। ग्रामीणों को साथ लेकर तेंदुए की तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। तेंदुए की तलाश जारी है। क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ड्यूटी लगा दी गई। जो तेंदुए की हरकतों पर नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर जाल भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चौधरी वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें