फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधानमंत्री से मिलीं अमरोहा की चार प्रगतिशील महिला किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेती-किसानी में भी महिलाएं पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। इसी मेहनत के दम पर जिले की चार महिला किसानों काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका मिला। कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला की विषय वस्तु विशेषज्ञ के नेतृत्व में महिला किसानों का दल रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली में पीएम से मिला। चारों महिलाओं में खेती के प्रति जुनून को देखकर पीएम ने उनकी हौसला अफजाई भी की।
विज्ञापन

अमरोहा में कुछ महिलाओं न खेती में पुरुषों को पछाड़ते हुए अपना अलग मुकाम बनाया है। यह महिलाएं खेती ही नहीं करती, बल्कि पारंपरिक खेती से इतर जैविक खेती व मोटे अनाज की खेती करती हैं। वह एफपीओ व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दे रहीं हैं। चक छावी की प्रगतिशील महिला किसान हितेष चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री से रूबरू होने का उनका सपना खेती के जरिए ही पूरा हुआ है। बताया कि प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान मोटे अनाज को लेकर काफी जोर दिया। पूछा कि एफपीओ पर मोटे अनाज से तैयार उत्पादों की मार्केटिंग कैसे करते हो। इस पर हितेश चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोटे अनाज के उत्पादों की मार्केटिंग करने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आईसीआर में करीब पौन घंटा किसानों के साथ बिताए। इसके अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी महिलाओं से खेती के संबंध में वार्ता करते हुए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि एफपीओ व कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से नए प्रजाति के यह बीज किसानों को उपलब्ध कराने चाहिए। डॉ. प्राची पटेल के साथ दिल्ली गई महिला किसानों के इस दल में हितेष चौधरी के अलावा संध्या, गुलड़िया की अनीता देवी व जुझैला चक की प्रिंसी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें