अमरोहा। अपंजीकृत चिकित्सक और मजदूर सहित चार लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4380 पहुंच गई है। कुल 78 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने पर एक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
गुरूवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 492 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 650 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे तीन लोग संक्रमित पाए गए। पॉजिटिवों में अमरोहा का एक अपंजीकृत चिकित्सक शामिल हैं। सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के तीन मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4380 पहुंच गई है। कुल 78 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 518 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।