रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते 15 से 20 फरवरी तक पांच ट्रेनें रद्द रहेगी, जबकि सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक बदले मार्ग से चलेगी। रेलवे ट्रैक पर काम पूरा होने के बाद यह ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
रेलवे स्टेशन मुख्य टिकट निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि अमरोहा स्टेशन पर 15 से 20 फरवरी तक रेलवे ट्रैक के मरम्मत का काम होना है। इसके लिए अमरोहा से गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, राज्यरानी सुपरफास्ट और चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं, सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक अमरोहा रूट की बजाय हापुड़ रेलवे स्टेशन से खुर्जा अलीगढ़ रूट से गुजारा जाएगा। मुख्य टिकट निरीक्षक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य पूरा होने बाद यह सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से चलेगी। वहीं, इन ट्रेनों के निरस्त और रूट डायवर्जन के कारण जिले से लंबी दूरी करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेन रहेंगी रद्द
ट्रेन कहां से कहां तक
कब से कब तक
नौचंदी एक्सप्रेस (14242)
सहारनपुर से प्रयागराज
15 से 18 फरवरी
नौचंदी एक्सप्रेस (14241)
प्रयागराज से सहारनपुर
15 से 19 फरवरी
पद्मावत एक्सप्रेस (14207,08)
प्रतापगढ़ से दिल्ली से प्रतापगढ़
15 से 19 फरवरी
काशी विश्वनाथ (15127,28)
नई दिल्ली बनारस से नई दिल्ली
15 से 19 फरवरी
राज्यरानी सुपरफास्ट (22453)
लखनऊ से मेरठ
14 से 18 फरवरी
राज्यरानी सुपरफास्ट (22454)
मेरठ से लखनऊ
15 से 19 फरवरी
चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011)
लखनऊ से चंडीगढ़
15 से 19 फरवरी
चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15012)
चंडीगढ़ से लखनऊ
16 से 20 फरवरी
मौसम साफ होने से ट्रेनों के समय में आया सुधार
कोहरे के कारण कई ट्रेन समय से नहीं चल रही थीं, लेकिन मौसम में परिवर्तन आने पर कुछ ट्रेनों समय से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। जिसमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में सुधार आया है। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर पहुंचने लगी है।