फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू के चार मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एलाइजा जांच में बुखार के चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चारों मरीजों डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस सीजन अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 20 के करीब हो गई है।
विज्ञापन

बरसात के बाद अब डेंगू ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हालिया एलाइजा जांच में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अमरोहा नगर की कैलसा बाइपास निवासी एक महिला और गांव रामपुर घना की एक महिला पिछले सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। उनके परिवार ने पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। वहीं, गजरौला के गांव अलीपुर का एक ग्रामीण और अमरोहा नगर का एक व्यक्ति भी डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ज भर्ती कराया गया है। सभी की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें