अमरोहा। गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच-पांच हजार रुपये के इनामी चार बदमाशों को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चाकू बरामद हुए। इनामी बदमाशों ने तीन सगे भाई शामिल हैं। जबकि चौथा भी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी सुनीति ने बताया कि अपराध नियंत्रण बनाए रखने को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के गांव ढ़किया चमन गांव निवासी मुस्तकीम, साजिद, जाहिद और मोहम्मद सुऐब गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लिहाजा चोरों पर पांच-पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया। शुक्रवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में डिडौली पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन चाकू बरामद हुए। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसएसआई सतेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, कांस्टेबल शिवांक, राहुल बालियान और रोहित कुमार मौजूद रहे।