फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर और उझारी नगर निकायों में चार करोड़ से होंगे कार्य

Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर नगर पालिका और उझारी नगर पंचायत में करीब चार करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। यह राशि अनटाइट ग्रांट और टाइट ग्रांट के तहत स्वीकृत हुई है। निकाय अधिकारियों की मानें तो टाइड ग्रांट से पेयजल, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन बिछाने, वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नाला निर्माण होगा। वहीं, अनटाइड ग्रांट से सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश, स्कूलों के कायाकल्प के कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका हसनपुर को जब से आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिला है। तब से यहां विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने का कार्य किया जा रहा है। कर्बला तालाब का सौदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर में सड़कों का निर्माण से लेकर पथ प्रकाश की व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझारी नगर पंचायत में भी कार्य कराए जा रहे हैं। सैदनगली नगर पंचायत में भी कई प्रमुख कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। इसमें चामुंडा मंदिर और हसनपुर में रामलीला मैदान के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव वंदन योजना के तहत शासन को भेजा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष हसनपुर राजपाल सैनी का कहना है कि टाइड ग्रांट से जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें