फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले भर के विद्यालयों में तैनात 3604 रसोइयों को मिलेंगी दो-दो साड़ियां

Fri, 03 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मिड-डे मील योजना में आने वाले परिषदीय समेत राजकीय व सहायता प्राप्त आदि विद्यालयों में तैनात रसोइयों को नववर्ष में खुशी की खबर है। प्रत्येक रसोइया को दो-दो साड़ी खरीदने के लिए शासन स्तर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि जिले भर में संचालित परिषदीय व अन्य 1276 विद्यालयों में 3604 रसोइया तैनात हैं।डीसी मिड-डे मील दीनदयाल शर्मा ने बताया कि रसोइयों को साड़ियां देने के लिए जिले को करीब 19 लाख रुपये मिला है। इसमें से मौजूदा समय में विद्यालयों में तैनात रसोइयों को करीब 18 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक रसोइया के खाते में दो-दो साड़ी के हिसाब से 500-500 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही रसोइयों के खातों में जल्द साड़ी की धनराशि भेज दी जाएगी। डीसी के मुताबिक भूरे रंग की ही साड़ी पहनकर सभी रसोइयों को विद्यालय में मिड-डे मील का भोजन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें