फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने की पुलिस से नोकझोंक

Mon, 11 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पुठसल में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक करते भाजपाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
 सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पुठसल में एक मैक्स में प्रतिबंधित पशुओं को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे भाजपाई पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।   

रविवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पुठसल में बारात चढ़त हो रही थी। इसी बीच ढबारसी की दिशा से एक मैक्स गाड़ी आ धमकी और जल्दी निकलने के लिए चालक लगातार हार्न बजाने लगा। जिससे नाराज ग्रामीण मैक्स के निकट पहुंचे गए। इसी बीच ग्रामीणों ने मैक्स में प्रतिबंधित पशुओं को भरा देख हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ट नेता विजय पांडेय के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सैदनगली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा कार्यकर्ता पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसकों लेकर पुलिस और भाजपाइयों के बीच नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ता देख सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने फोन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता शांत हो गए। पुलिस मैक्स चालक समेत पशुओं को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। एसओ मुश्तकीम अली ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें