पाकबड़ा पहुंचने पर व्यापारी को होश आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पाकबड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने कारोबारी के साथ सीट पर होमगार्ड की वर्दी में बैठे संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
दिल्ली से रोडवेज में सवार होकर मुरादाबाद लौट रहे स्क्रैल कारोबारी से नशीला बिस्टिक खिलाकर 4.65 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने अमरोहा के गजरौला के मेला होटल से निकलने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पाकबड़ा पहुंचने पर व्यापारी को होश आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पाकबड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने कारोबारी के साथ सीट पर होमगार्ड की वर्दी में बैठे संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल पाकड़ा और डिडौली पुलिस कारोबारी को घटना एक-दूसरे के क्षेत्र में बताकर टरका रही है।