फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के स्थापना दिवस पर गिनाईं उपलब्धियां

Wed, 13 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के आजाद रोड प्रथमा बैंक में आयोजित बैठक में बोलते वक्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को नाबार्ड 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों एवं महिला समूह सदस्यों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक सिंह ने प्रथमा बैंक के कार्यों का उल्लेख  करते हुए नाबार्ड की योजनाओं में उसकी भूमिका की सराहना की। 

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने आशा जताई कि नाबार्ड कृषि एवं ग्रामीण विकास में किसानों के लिए अपनी योजनायें इसी तरह क्रियान्वित करता रहेगा। परियोजना निदेशक पदमकांत शुक्ल ने डीआरडीए की ओर से  चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड के डीजीएम रोहित श्रीवास्तव  ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प दोहराया।प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत तीन महिलाओं को दो-दो लाख के चेक प्रदान किए गए। एसके सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक अलीपुर चैपला, रोहित सेठ, एके वर्मा, बीएस यादव, जीए खान, सम्राट मलिक, जॉन मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें