जनपद में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि 4380लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2908 हो गई है। अब केवल 15 मरीज एक्टिव बचे हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 136 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2908 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 762 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं टीकाकरण अभियान के तहत जिले मेें बृहस्पतिवार को 176 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कॉलेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 2194 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 2136 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 4380 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 50 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।