अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
कैलसा (अमरोहा) थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे समुदाय की नौवीं की छात्रा का फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए। वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कैलसा चौकी पहुंच गए, यहां हंगामा कर दिया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से पुलिस परेशान नजर आई। इधर, पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। छात्रा के परिजनों में रोष है, हालांकि वे पुलिस के दबाव में चुप हैं।
कैलसा गांव की एक किशोरी नौवीं में पढ़ती है। किसी समय गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उसका फोटो खींच लिया। आरोप है कि, छात्रा के फोटो को उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा के परिजनों ने फेसबुक पर उसका फोटो अपलोड देखा तो आक्रोशित हो गए। गुस्साए परिजन कैलसा पुलिस चौकी पर पहुंचे।
छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौकी पुलिस को तहरीर दी। इसके बावजूद भी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
छात्रा और आरोपी युवक के परिजनों को चौकी पर बुला लिया। पुलिस ने जबरन दोनों के बीच समझौता करा दिया। पुलिस के रवैये से छात्रा के परिजनों में खासी नाराजगी है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि यह मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।