फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 26 तक भरे जाएंगे फॉर्म, पांच जनवरी से होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में अब स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म 26 दिसंबर तक भरे जाएंगे। कुलपति ने बताया कि पांच जनवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। डीन और कॉलेजों की बैठक के बाद परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 17 दिसंबर से स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। मंगलवार ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन था। हालांकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पंजीकरण नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय ने अंतिम तारीख बढ़ा दी है। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि पहली और अंतिम बार तारीख में बढ़ोतरी की गई है। अब विद्यार्थी 26 दिसंबर तक अपने फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
उत्तर पुस्तिका एक जैसी लिखी मिलने पर होगी कार्रवाई
कुलपति ने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक कमरे में दो सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर से निगरानी की जाएगी। जिन कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं होगा, वहां कक्ष निरीक्षक बदले जाएंगे। इसके साथ ही बाहरी पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर विचार हो रहा है। जिन कमरों में पांच या छह उत्तर पुस्तिकाएं एक जैसी लिखी हुईं मिलेंगी, वहां कक्ष निरीक्षक को डिबार कर दिया जाएगा। केंद्र पर नकल मिलने पर केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कागजी हेरफेर छिपाने में पर्यवेक्षक पर होगी कार्रवाई
कुलपति ने बताया कि यदि किसी निजी कॉलेज से जानकारी मिलती है कि कागजों में जिस व्यक्ति का नाम प्राचार्य या केंद्र अध्यक्ष के रूप में दर्ज है, वह वास्तविक रूप में वहां कार्य नहीं कर रहा है तो इसकी जानकारी पर्यवेक्षक को देनी होगी। ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। यदि पर्यवेक्षक इस बात को छिपाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0000000

परीक्षा के समय कॉलेज में नहीं रहेंगे प्रबंधक
परीक्षा के समय कॉलेज में प्रबंधक की मौजूदगी को विश्वविद्यालय ने प्रतिबंधित कर दिया है। कुलपति ने बताया कि प्रबंधक या प्रबंध समिति का कोई सदस्य कॉलेज में परीक्षा के समय नहीं रहेगा। यदि रहते हैं तो फिर उस कॉलेज पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


केंद्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक आज
बुधवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सभी डीन, सभी अनुदानित और राजकीय कॉलेजों के साथ बैठक होगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र कैसे बनेंगे और रूपरेखा क्या रहेगी, इस पर विचार होगा। प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि निजी कॉलेजों में केंद्र बनने पर उनके पास के बैंकों के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र रखने पर योजना बनाई जा रही है। इसके लिए बैंक अधिकारियों से वार्ता होगी। इसके साथ ही प्रश्नपत्र लेकर जाने वाली गाड़ी में जीपीएस लगाने की भी योजना है।
कृषि विषय में लागू हुआ एनईपी का पाठ्यक्रम
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने कृषि विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि जहां पर एनईपी का पाठ्यक्रम नहीं था, वहां पर शासनादेश के अनुपालन में एनईपी का पाठ्यक्रम कर दिया है। अन्य सभी विषयों में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम ही जारी किए गए हैं। इसके अलावा फीस में भी बदलाव नहीं किया गया है।
डिग्री 2020 और अंकतालिका मिली 2021 की
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि निजी कॉलेजों में शिक्षकाें की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया संचालित हो रही है। ऐसे में एक शिक्षक की नियुक्ति के अनुमोदन के लिए फाइल आई थी। इसमें डिग्री 2020 की थी और अंकतालिका 2021 की थी। विवि अधिकारियों के संज्ञान में जब मामला आया और पूछताछ करने की कोशिश की तो वह शिक्षक विवि से फरार हो गए।

परीक्षा नकलविहीन करवाई जाएगी। जनवरी माह में परीक्षाएं पूर्ण कर जल्द ही परिणाम जारी करने की योजना बना रहे हैं, ताकि आगामी सत्र समय से शुरू हो सके। प्राचार्याें के साथ बैठक कर नकल के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा। - प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें