फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र बंद होने से किसान आगबबूला

Mon, 21 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
‌किसानों की बैठक
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के जमपुरी गांव में असमोली चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। जहां पर जमपुरी, कोटीपुरा, बमनिया, मिलक, ऊमरी के किसान गन्ना डालते हैं। शनिवार को खरीद केंद्र पर किसी किसान का झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर रविवार की सुबह तोल लिपिक ने तौल बंद कर दी।
विज्ञापन


गन्ना लेकर पहुंचे किसानों से कह दिया कि वह अपनी गन्ने लदी गाड़ियां वापस ले जाएं। वह किसी भी कीमत पर तौल नहीं करेेगा। इसके बाद वह क्रय केंद्र से चला गया। तौल बंद कर देने से नाराज किसान चीनी मिल के कैलसा स्थित जोनल कार्यालय पर पहुंचे।

तौल शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। कहा कि क्रय केंद्र इंचार्ज की मनमानी के चलते गन्ना सूख रहा है। उनकी जोनल इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर सूूरज सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधीर, प्रमोद सिंह, रघुनाथ सिंह, जबर सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें