फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुरातन छात्राओं ने साझा की स्कूल से जुड़ी पुरानी यादें

Fri, 29 Nov 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्कूल से जुड़ी पुरानी यादोंं को ताजा करते हुए पुरातन छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं को जीवन में अच्छी शिक्षा पाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या स्नेहलता की ओर से कॉलेज में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर की गई। पुरातन छात्रा के रूप में सम्मिलित हुई आहुति त्यागी (सहायक अध्यापिका) पीएमश्री संविलियन विद्यालय पचोकरा, आयुषी त्यागी (सहायक अध्यापिका) संविलियन विद्यालय अमरोहा देहात, हिना खुर्शीद (सहायक अध्यापिका) संविलियन विद्यालय मुकारी और मंजू बंसल महिला उद्यमी ने स्कूल से जुड़ी पुरानी यादें साझा की। उन्होंने वर्तमान छात्राओं को कॉलेज से अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने पुरातन छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन सीमा रानी ने किया। आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें