फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व विधायक आकिल के बेटे मो. कामिल ने थामा रालोद का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व विधायक मुन्ना आकिल के बेटे मो. कामिल अपने समर्थकों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी और राष्ट्रीय सचिव अभिनव चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर कामिल और उनके समर्थकों का स्वागत किया गया। मो. कामिल पाशा के अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। ऐसे में उनके रालोद में शामिल होने को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कामिल ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रालोद की नीतियों और मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, अबुल कलाम ठेकेदार, जीशान प्रधान, हाजी जमशेद, एहसानुल हक, मोहसिन अली, परवेज जफर, खुर्शीद अनवर समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें