फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा 4800 लीटर मिलावटी तेल

Mon, 23 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर सरसों और रिफाइंड का 4800 लीटर मिलावटी तेल पकड़ा है। टीम ने तेल के नमूने भरने के बाद तेल भरे ड्रमों को सील कर दिया गया। मिलावटी तेल की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर उनको सूचना मिली कि नगर में बड़े पैमाने पर सरसों तेल और मिलावटी रिफाइंड बेचा जा रहा है। यहां अवैध रूप से भंडारण करने की भी सूचना मिली। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप दीक्षित व अरविंद कुमार को साथ लेकर विजयनगर मोहल्ले में एक घर में बने गोदाम में छापा मारा। यहां से सरसों का 3200 लीटर व सोयाबीन का 1600 लीटर मिलावटी तेल पकड़ा, जो ड्रमों में भरा था। गोदाम गजरौला निवासी सचिन कुमार का है, जिनकी धनौरा मार्ग पर तेल की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि गोदाम में तेल का अवैध रूप से भंडारण था, जबकि दुकान पर खुला तेल बेचा जा रहा था। इसके अलावा उसके पास तेल बिक्री का लाइसेंस भी नहीं था। कार्रवाई की सूचना पर कुछ व्यापारी भी मौके पर आ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। व्यापारियों व टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिस के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें