फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खाद्य सुरक्षा विभाग का मसाला फैक्टरी पर छापा, आठ नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को डिडौली क्षेत्र के एक गांव में मसाला फैक्टरी में छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम ने मसालों के आठ नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे हैं। जबकि करीब नौ क्विंटल मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, जीरा एवं अजवाइन आदि को भी सील करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य हरींद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से डिडौली क्षेत्र के पतेई खालसा में मिलावटी मसाले तैयार होने की सूचना मिल रही थी। बुधवार को सूचना के आधार पर टीम ने पतेई खालसा में अनवार अली की मसाला फैक्टरी पर छापा मारा। टीम का कहना है कि शिकायत मिली थी कि अनवार अली रात को मसाले तैयार कर अगले दिन गजरौला के साप्ताहिक बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता है। प्रभारी सहायक खाद्य आयुक्त के अनुसार अनवार अली के पास कारोबार के अनुरूप लाइसेंस भी नहीं पाया गया है। मौके पर काफी मात्र में पीसे एवं साबुत मसाले भी मिले।
उन्होंने बताया कि मिलावट के संदेह पर पिसी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा, अजवाइन, हरी इलायची तथा शीतल चीनी (मसाला) के आठ नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गये हैं। इसके अलावा करीब नौ क्विंटल मसालों को सील करने की कार्रवाई की गई है। इन मसालों की कीमत करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये आंकी गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त ने कहा कि किसी भी कीमत पर मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें