फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी में सड़क पार करते तेंदुए को देख डरे कार सवार

Thu, 07 Dec 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नगर से गांव तिगरी जा रहे कार सवार लोगों को सड़क पार करते तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देख कार सवार सहम गए। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के निकट तेंदुआ होने की जानकारी दी। ग्रामीण खासी दहशत में हैं।
विज्ञापन




तिगरी निवासी पंडित गंगासरन शर्मा सहित चार लोग बुधवार की रात गजरौला आए थे। यहां से आठ बजे वापस गांव लौट रहे थे। कार सवार चारों लोग शिव प्रतिमा से आगे गांव की तरफ पहुंचे। इसी बीच उनकी नजर सड़क को पार कर रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ काफी बड़ा था। उसके आकार को देख लग रहा था कि वह जवान तेंदुआ है। तेंदुए को सड़क पार करते देख दहशत के चलते कार के शीशे बंद कर लिए। दो डग में उसने सड़क पार कर दी। इसके बाद कार सवार लोग गांव में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि गांव के निकट तेंदुआ घूम रहा है। जिसे सड़क पार करते देखा गया है। गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण खासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें