बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार सोलर ऊर्जा अपनाने पर जोर दे रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत जहां जिले में 20 हजार घरों को सोलर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। वहीं, पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले एक ग्राम पंचायत को सोलर मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। सोलर मॉडल बनाए जाने वाली ग्राम पंचायत में कृषि से लेकर घरों व सार्वजनिक स्थानों को सोलर से उच्चीकृत किया जाएगा।
बिजली की महंगी दरों से जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए सरकार सोलर ऊर्जा को बिजली के विकल्प के तौर पर आगे लाया जा रहा है। सरकार सोलर ऊर्जा को अपनाने पर अनुदान भी उपलब्ध करा रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले को जहां 20 हजार घरों को सोलर से रोशन करने का अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, एक ग्राम पंचायत को सोलर मॉडल के रूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। यूपी नेडा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत में सोलर मॉडल के रूप में चयनित कर वहां सोलर की सुविधाएं दिए जाने के लिए काम शुरू किया जाएगा।