फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शीतलहर के साथ कोहरे ने दी दस्तक, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 16 Dec 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में ठंड से बचने को शॉल ओढ़कर जाते बाइक सवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह आधा बीतने के साथ ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से जहां शीतलहर से लोग परेशान थे। वहीं रविवार को कोहरे ने भी दस्तक दी है। हालांकि, शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हुआ, लेकिन ठिठुरन बरकरार है। उधर, दिनभर मौसम में कोहरे की धुंध छाई रहने से धूप का असर भी कम रहा।
सर्दी अब चरम पर पहुंचने लगी है। शनिवार को आलम यह रहा है कि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। शीतलहर और गिरते तापमान के बीच लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। हालांकि, रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर पांच जरूर पहुंचा, लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। उधर, शीतलहर के साथ सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर में भी कोहरे की धुंध से धूप बेअसर रही। शाम को चार बजे के बाद आसमान में कोहरे जैसे धुंध छाने से ठंड और बढ़ गई। कोहरे और ठिठुरन के बीच बाइक सवार कपड़ों से ढककर गुजरते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि सर्दी का सितम और बढ़ेगा। शीतलहर का असर तो कम होगा, लेकिन कोहरा व गलन बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती सर्दी के साथ बिगड़ रही लोगों की सेहत

अमरोहा। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जुकाम, बुखार और बीपी की समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। लोग जुकाम, खांसी और बुखार से भी ग्रसित हो रहे हैं। वहीं, बीपी के मरीज भी लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सर्दी में सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। दिल के मरीज सुबह टहलने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें