फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू ने पांच विकेट से जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंडर-16 डीएनएस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम और टीएमयू क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें टीएमयू ने फाइनल मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। सोनकपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 142 रन बनाए। टीम के लिए गोविंद वोहरा ने 47, अभय अग्रवाल ने 25 रन का योगदान दिया। टीएमयू के लिए शावेज ने 4 और अरबाज ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमयू ने आसानी से 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीएमयू के लिए अमित जोशी ने 43, आर्यन ने 30 रन का योगदान दिया। टूर्नामेंट में मोहम्मद अरबाज मैन ऑफ द सीरिज चुने गए। आर्यन चौधरी बेस्ट बल्लेबाज और सार्थक चौधरी बेस्ट गेंदबाज रहे। इस दौरान कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन बादशाह, यश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें