फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगानगर में आबादी में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें भी जलमग्न

Mon, 07 Aug 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(हसनपुर)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते लगातार बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। गंगा तेजी के साथ कटान कर रही है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। साथ ही गंगानगर की आबादी के कुछ हिस्से में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के गांव खादर क्षेत्र के मोहमम्मदाबाद, कासमाबाद, पिपलौती खुर्द, पिपलौती कला, सिरसा गुर्जर, गंगानगर, जयतोली, मेहरपुर, जेवड़ा, जल्लोपुर नानई, विरामपुर, कसाईपुरा, पथरा, बिहारीपुर, पोरारा, सिरसा कला, मलकपुर, मरोरा, मिर्जापुर, खाजेपुर जीवपुर, मुबारिजपुर, हाजीपुर सलारा आदि गांव में फसलें बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं।पिछले एक माह से फसलों में पानी भरा है। जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उधर, गांव गंगानगर की आबादी के कुछ हिस्से में पानी घुस गया है। जिन लोगों ने गंगा के नजदीक घर बना रखे हैं। उनके घरों को चारों तरफ से पानी ने घेर लिया है। जिससे ग्रामीणों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के लिए चारा लाने के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रहे हैं। बाढ़ चौकियाें पर निगरानी के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों के अलावा तहसील से दो-दो लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई हुई है।
बयान:


-

गंगा का जलस्तर बढ़ने से किनारे के कई गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लेकिन अभी कहीं पर भी आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है। केवल गंगानगर में कुछ लोगों ने अपने घरों को आगे तक बना लिया है। थोड़ी सी परेशानी उन्हें हो सकती है। -पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें