फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशोवाली में फिर आया बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रामगंगा पोषक नहर से सटे गांव शीशोवाली में फिर से बाढ़ का पानी आ गया है। हालांकि पानी अभी खेतों, सड़कों और गंगा के किनारे आबादी वाले इलाकों में ही भरा है। वहीं एक बार फिर बाढ़ की आशंका से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर से लगे गांव शीशोवाली में फिर से बाढ़ का पानी भर गया है। हालांकि पानी अभी बीच गांव में नहीं पहुंचा है, लेकिन गंगा किनारे आबादी वाले इलाकों में पानी भरा हुआ है। वहीं गांव में स्थित खेतों और गांव को जाने वाली सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है। गांव निवासी जयचंद्र राणा, देवेंद्र राणा, सोनू, कृष्ण, विजय, मोरकली, प्रेमवती, बलवीरी, नन्ही ने अमर उजाला को बताया कि गांव के किनारे खेतों और अन्य स्थानों पर बाढ़ का पानी भरा देख एक बार फिर से बाढ़ की आशंका का डर सताने लगा है। ग्रामीण ट्यूब के सहारे खेतों में जा रहे हैं। लोग हरा चारा काटकर ट्यूब पर बैठकर ही आ-जा रहे हैं। खेतों में चार-पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। इस कारण ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं बच्चे भी ट्यूब लेकर ही बाढ़ के बीच से गुजर रहे हैं। बता दें कि गंगा के किनारे स्थित गांव टीकोवाली , शीशोवाली, जाटोवाली, ढाकोवाली में गंगा के जरा उफान पर आते ही बाढ़ का पानी भर आता है।
तिगरी में जल स्तर स्थिर सामान्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को वहां 199.50 गेजमीटर जल स्तर रिकार्ड किया गया है जो कि खतरे के निशान से काफी नीचे है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। -प्रदीप सागर, जेई बाढ़ खंड, गजरौैला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें