फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के खादर क्षेेत्र के 8 गांवों में आई बाढ़

Tue, 28 Aug 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
विज्ञापन
जाटोवाली जाने के लिए नाव में सवार महिला। - अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खादर क्षेत्र में बाढ़ ने दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। क्षेत्र के 18 गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। तिगरी में गंगा के खतरे का निशान 202 गेज मीटर पर है। सोमवार को जलस्तर 200.30 गेज मीटर पहुंच गया है। छह गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। चार गांवों की आबादी में बाढ़ का पानी घुस गया है। जाटोवाली, शीशोवाली, भुड़ीवाली, ठाकोवाली में संकट है। मंदिरवाली, टीकोवाली खतरे के  मुहाने पर हैं। शीशोवाली और जाटोवाली में ट्रांसफार्मर के आसपास पानी पहुंच जाने से बाढ़ के पानी में करंट फैल गया। कई पशु मर गए। सूचना पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मंडी धनौरा के रसूलपुर भांवर की आबादी में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब आठ गांवों के जंगलों में पानी पहुंच गया है। 
विज्ञापन

पहाड़ और मैदान में हो रही बारिश खादर के लिए आफत बन रही है। गंगा के उफान से बाढ़ का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। इससे खादरवासियों की नींद हराम हो गई है। लोग अपना कामधंधा छोड़ गंगा के पानी पर ही नजर रख रहे हैं। मालूम नहीं कब पलायन के हालात पैदा जाएं।
सोमवार को बिजनौर बैराज से सुबह में 142400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर दो बजे तक डिस्चार्ज बढ़ाकर 147485 कर दिया। तिगरी में गंगा का जलस्तर दस सेमी बढ़ोतरी के साथ 200.30 पहुंच गया है। वहीं ब्रजघाट में 198.55 दर्ज किया गया। तिगरी में खतरे का निशान 1.70 मीटर दूर ही रह गया है लेकिन, इस पर भी लोगों के घरों में पानी घुसना शुरु हो गया है। टीकोवाली में चेतराम, रुपेश, हुकम, राजू, जयपाल के घर में पानी घुस आया। उधर भुड्डीवाली पूरी तरह से गंगा की धार के मुहाने पर आ गया है। भुुड्डीवाली की तरफ कटान करते हुए गंगा तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन

यहां गांव वालों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। ग्रामीण पूरी तरह से सतर्क हैं। अगर गांव कटा तो ग्रामीण पलायन कर जाएंगे। इसके अलावा जाटोवाली में कृष्णा के घर में पानी पहुंच गया। शीशोवाली को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। बस गांव में पानी घुसना बाकी रह गया है। साथ ही दारानगर के एक घर में भी पानी पहुंच गया। खादर में बसे मंदिरवाली में भी हाल बेहाल है। गांव के चारों तरफ सभी गांव में पानी खड़ा हुआ है। संपर्क मार्ग पहले ही कट चुके हैं। शहर से इन सभी गांव का संपर्क कटा हुआ है। कुछ लोग की हिम्मत करके नाव से शहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें