फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। थोड़ी देर में पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के पायंती कलां गांव में अहमद अली और अफसर अली के परिवार रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों के बीच कैलसा-पाकबड़ा मार्ग स्थित जमीन में आगे-पीछे हिस्सा लेने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को जमीन का बंटवारा चल रहा था। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव से गांव में हड़कंप मच गया। अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में रियासुद्दीन, महरबान अली, अहमद अली और रहमत अली समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने अहमद अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में पांच लोग घायल हुए हैं। अभी तक एक पक्ष ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें