फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से किसान, महिला व बच्ची समेत पांच की मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/ धनौरा/ सैदनगली। बुखार से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। एक दिन में कई-कई लोग बुखार से दम तोड़ रहे हैं। रजबपुर क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर किसान तो धनौरा के गांव चकवासीपुर
विज्ञापन

में 45 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। जबकि सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ में छह वर्षीय बच्ची और गांव बेगपुर मुंडा दो बुजुर्गों की मौत भी बुखार से हो गई। पिछले तीन दिनों बुखार से 18 मौत होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर में 50 वर्षीय किसान सोमपाल सिंह को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। पहले स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन सेहत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह परिजन अमरोहा ला रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मंडी धनौरा के कुआखेड़ा क्षेत्र के गांव चकवासीपुर में आश मोहम्मद की 45 वर्षीय पत्नी रुखसाना को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसका गांव में ही उपचार कराया। आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए अमरोहा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, सैदनगली क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा में अस्सी वर्षीय वेदराम को छह दिनों से बुखार आ रहा था। पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। बुधवार को उपचार के दौरान गांव में ही मौत हो गई। वहीं, गांव के ही सत्तर वर्षीय उदल भी बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार की रात उनकी भी मौत हो गई। जबकि, गांव ढक्का मोड़ में मोहित की छह वर्षीय बेटी वंशिका को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन संभल से उपचार करवा रहे थे। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि जिले में हर दिन बुखार से बड़ी संख्या में मौत हो रही है। सोमवार को जिले भर में सात, मंगलवार को छह तो बुधवार को पांच मौत होने हुई। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बुखार से मौत होने का कोई मामला नहीं है। जो भी मौत हो रही हैं वह निजी अस्पताल में अन्य बीमारी के कारण हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें