फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मी सहित पांच लोग संक्रमित मिले हैं जबकि दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4196 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 95 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 211 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो मरीज मिले हैं। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 973 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले। पॉजिटिव लोगों में स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि गुरुवार को जिलेभर में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4196 पहुंच गई है। कुल 95 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 278 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 190422 लोगों की जांच कराई जा चुकी है जबकि 1849 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें